सामाजिक योगदान
- सन् 2003 में राष्ट्रीय किसान मोर्चा नामक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
- सन् 2003 से 2007 तक राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर तले कई बड़े सफल आन्दोलन किये।
- किसानों को गन्ने के भाव भुगतान इत्यादि किसानों की समस्याओं को लेकर जनआन्दोलन, भूख हडताल, धरना प्रदर्शन इत्यादि कर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया।
- सन् 2004 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व माननीय हाईकोर्ट द्वारा लाखों जुगाड वाहन प्रतिबंधित किये गये थे जिनको सुप्रीम कोर्ट द्वारा चलाये जाने हेतु
- आदेश पारित कराने में सफलता प्राप्त की एवं इसमें जन आन्दोलन का सहयोग लिया। लाखों लोग शामिल रहे।
- सन् 2007 में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। अप्रैल, मई के माह में खतौली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के सिम्बल पर लगभग १7 हजार मतों से विजयी हुए।
- विधायक चुने जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। जनता की सेवा करने का मौका मिला।
- सन् 2007 से 2012 के कार्यकाल में लगभग अरबों रूपयों के विकास कार्य कराकर व खतौली को तहसील बनाने का कार्य किया।
- सन् 2012 में बहुजन समाज पार्टी के सिम्बल पर विधानसभा का चुनाव लड़ा तथा 42000 मत्त प्राप्त किये।
- सन् 2015 में शिक्षा मित्रों के उत्पीडन को देखते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय में अपील की तथा उसमें सटे आर्डर कराया।
FACEBOOK UPDATES

